सरयू सुपरकिंग्स बहराइच की टीम बनी विजेता, पुलिस महानिरीक्षक डॉ अखिलेश निगम ने किया सम्मानित
सरयू सुपरकिंग्स बहराइच की टीम बनी विजेता, पुलिस महानिरीक्षक डॉ अखिलेश निगम ने किया सम्मानित
चौधरी उसमान/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी: यू.पी. सिविल सर्विसेज प्लेयर्स एसोसिएशन, बाराबंकी के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कर्मचारी/अधिकारी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के आज अंतिम दिवस सुबह दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया।यह मैच गोल्डेन ग्लैडिएटर्स तथा अल्फा लीजेंड्स के मध्य खेला गया जिसमें गोल्डन ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सत्यम श्रीवास्तव के 81 रनों के बदौलत 170 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए अल्फा लीजेंड्स 137 रनों पर ढेर हो गई। सत्यम को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। तत्पश्चात फाइनल मुक़ाबला रिकी भट्ट की रुथलेस स्मैशर्स को हराकर आई सरयू सुपरकिंग्स और गोल्डन ग्लैडिएटर्स के बीच प्रारम्भ हुआ जिसमें सरयू सुपरकिंग्स ने 15 ओवर में विपक्षी टीम के लिए 194 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। सरयू सुपरकिंग्स की ओर से आशीष चंद ने 41 गेंदों में 106 रनों की धुआंधार पारी खेली। जवाब में गोल्डन ग्लैडिएटर्स 148 रन ही बना सकी। ग्लैडिएटर्स की ओर से सत्यम श्रीवास्तव ने 81 रनों की पारी खेली।
समस्त प्रतिभागी टीमों को एवं उपविजेता तथा विजेता टीम को मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश निगम, पुलिस महानिरीक्षक, सी.आई.डी., उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री राकेश कुमार सिंह, 10वी पी.ए.सी. के सेनानायक द्वारा बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर तथा प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार निगम, स्पेशल मजिस्ट्रेट, बस्ती ने भी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया। अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह बिसेन ने कम शब्दों में विशेष बातें कहते हुए अतिथियों का सम्मान किया। आज इस मौके पर अध्यक्ष आर.पी. सिंह बिसेन ,महामंत्री के.के. सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष आशीष यादव व रवि कनोजिया, संगठन मंत्री रिकी भट्ट, मीडिया प्रभारी संदीप सिंह, संयुक्त मंत्री सीमा सिंह तथा सहयोग हेतु सत्य प्रकाश वर्मा जी मौजूद रहें। सभी मैचो कमेंट्री संदीप सिंह करन, संदीप पांडे व आशीष यादव द्वारा ख़ूबसूरत अंदाज़ में की गई।
admin