दो डाक्टरों के भरोसे चल रहा है सीएचसी रामसनेही घाट

दो डाक्टरों के भरोसे चल रहा है सीएचसी रामसनेही घाट

दो डाक्टरों के भरोसे चल रहा है सीएचसी रामसनेही घाट


सभी डॉक्टर्स दो बजे तक हो जाते हैं गायब, डाक्टर राईश खान एवं महिला डाक्टर नगमा रही मौजूद


आफताब अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

रामसनेही घाट/ बाराबंकी: सीएचसी बनी कोडर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेही घाट में आज कल एक महिला डाक्टर यूनानी नगमा एवं डॉ राईश खान के सहारे मरीजों की दवा मिल रही है। बाकी के डाक्टर दो बजे  चले जाते हैं। आज जब मैं खुद  सीएचसी रामसनेही घाट पहुचा तो कमरे बन्द दिखाई पड़े।  वहीं पर लोगों से पूछा ताछ किया तो जानकारी हुई कि सर्जन डाक्टर हरिशंकर केवल एमरजेंसी करने के लिए आते हैं । जिस दिन सर्जन हरिशंकर की एमरजेंसी रहती है उस दिन शाम को आना सुबह निकल जाते हैं। एक या दो घण्टे सीएचसी रामसनेही घाट खाली बिना डॉक्टर के पड़ा रहता है जिस दिन सर्जन हरिशंकर आते हैं। उस दिन दलालों की भरमार रहती है। जिससे मरीजों को आसानी से ठगा जाता है । कुछ बाहरी लोगों का आना-जाना बंद हो जाएं तो मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।  लेकिन दलालों के चक्कर में मरीजों को लूटा जाता है।