भाजपा सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर,  किसान व मेहनतकशों की राष्ट्रीव्यापी हड़ताल संपन्न

भाजपा सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर,  किसान व मेहनतकशों की राष्ट्रीव्यापी हड़ताल संपन्न

भाजपा सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर,  किसान व मेहनतकशों की राष्ट्रीव्यापी हड़ताल संपन्न

 सुधीर श्रीवास्तव
 ब्यूरो प्रमुख रिपब्लिक रेनैसां
 लखनऊ। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी, किसान विरोधी, श्रमिक व कामगार विरोधी नीतियों के खिलाफ देश का मजदूर किसान लगातार संघर्ष कर रहा है। इस क्रम में देश के प्रमुख दस केंद्रीय श्रम संगठनों, सेवा, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं स्वतंत्र फेडरेशनो के आवाहन पर आज अपर श्रमायुक्त कार्यालय लखनऊ पर विशाल प्रदर्शन किया गया। आज दिनांक 12 फरवरी 2026 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय केंद्रीय ट्रेड यूनियंस एवं अन्य फेडरेशनों द्वारा दिल्ली में आयोजित एक कन्वेंशन में संयुक्त रूप से लिया गया था। आज की हड़ताल में श्रमिक संगठनों की प्रमुख मांगों में चार श्रम संहिताओं को वापस लेने, बिजली संशोधन विधेयक 2025 को वापस करने, ग्रामीण रोजगार व आजीविका मिशन गारंटी अधिनियम को रद्द करने, मनरेगा को बहाल करने, न्यूनतम वेतन सलाहकार समिति का गठन, विक्रय संवर्धन कर्मियों के लिए न्यूनतम सलाहकार बोर्ड में उपसमिति का गठन  संविदा नीति, पुरानी पेंशन बहाली, न्यूनतम वेतन 26000 करने, निजीकरण पर पूर्ण रोक, संविदा कर्मी, आउटसोर्सिंग, ठेका मजदूर, घरेलू कामगार आदि को सामाजिक सेवा सुरक्षा आदि का लाभ दिए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल के श्री रामेश्वर यादव ने किया। अध्यक्ष मंडल में इंटक के उपाध्यक्ष श्री विपिन प्रकाश वर्मा, एटक के महामंत्री चंद्रशेखर, एचएमएस के अविनाश, सीटू के प्रेमनाथ राय, टीयूसीसी की मंत्री आरती, एआईयूटीयूसी के महामंत्री बालेन्द्र कटियार, एक्टू के श्री विजय विद्रोही सहित बैंक, रेल तथा किसान यूनियन आदि समस्त कामगार संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। उपस्थित वक्ताओं ने सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए सरकार पर पूंजी परस्त और श्रमिक अधिकारों की हत्या करने का आरोप लगाया। विरोध कार्यक्रम प्रातः 12:00 बजे से प्रारंभ होकर अपरान्ह 3:00 बजे तक चला। अंत में अपर श्रमायुक्त लखनऊ के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन देकर प्रदर्शन कार्यक्रम का समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि विरोध के इस क्रम में प्रदेश के अन्य जनपदों में भी लेबर कोड एवं वीबी राम जी के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस क्रम में संयुक्त केंद्रीय संगठनों द्वारा वाराणसी में इंटक के प्रदेश महामंत्री एसपी श्रीवास्तव, मेरठ में दौराला शुगर मिल गेट पर, सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिषद में श्री हरदेवनारायण तिवारी, बरेली में श्री सतीश मेहता तथा कानपुर में इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एच एन तिवारी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मजदूर, किसानों, नागरिकों के साथ ही एआईपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय सिंह, सीतापुर से प्रदेश सचिव डॉक्टर बृज बिहारी लाल, समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल पुरी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद पटेल भी सम्मिलित हुए।